युवा समाजसेवी मनोज कुमार जायसवाल द्वारा बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में जरूरतमंदों में फल और मिष्ठान का हुआ वितरण
On
बस्ती - युवा समाजसेवी मनोज कुमार जायसवाल द्वारा बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में जरूरतमंदों में फल और मिष्ठान का हुआ वितरण किया गया। युवा समाजसेवी द्वारा समय-समय पर जनपद में समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अपने पुत्र आदित्य जायसवाल के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध माताआंे और वृद्ध जनों में फल व मिष्ठान का वितरण किया। इसके बावत जानकारी देते हुए समाजसेवी मनोज कुमार जायसवाल ने कहा कि वृद्धाश्रम में आकर उन्हें अपार खुशी मिली है। उन्होंने सबसे आग्रह किया है कि वृद्धजनों की सेवा सभी लोग करें यह कार्य सबसे बड़ा पुनीत का कार्य है। इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी, बबलू चौधरी, दिवाकर सिंह, राना सिंह, राम जियावान चौधरी, शानू मिश्रा, मेहीलाल, संजय के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags:
About The Author

Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां