विजन ग्रुप अलीगढ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी के प्रयोग पर परिचर्चा

विजन ग्रुप अलीगढ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी के प्रयोग पर परिचर्चा

अलीगढ़ । शुक्रवार को रामघाट रोड निजी होटल पर अलीगढ़ में शिक्षा के भविष्य तकनीकी के प्रयोग एवं मार्गदर्शन विषय पर विजन ग्रुप अलीगढ़ द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीक के प्रयोग द्वारा शैक्षणिक कार्य में किस प्रकार सुधार किये जा सकते हैं। विषय पर जानकारी दी गई। इस सेमिनार में नगर के प्रमुख इंटर कॉलेजो के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

IMG_20231222_205910

जिसमें मुख्य अतिथि जगदीश किशोर जैन ने दीप प्रचलित कर  सेमिनार का शुभारंभ किया।

IMG-20231222-WA0027

परिचर्चा का शुभारंभ करते हुए विजन ग्रुप अलीगढ़ के निदेशक ग्रुप मेजर रि. रमेश चाँद द्वारा बताया गया कि जहां अन्य क्षेत्रों में तकनीक का प्रयोग बहुत अच्छे तरीके से हो रहा है, वहीं शिक्षा क्षेत्र ने अभी तकनीक के माध्यम को पूर्ण रूप से अंगीकार नहीं कर पाया है। उन्होंने कई उदाहरण देकर समझाया कि शैक्षणिक कार्य में तकनीक के प्रयोग से उत्पादकता एवं शिक्षा का स्तर किस प्रकार बढ़ सकता है। मुख्य वक्ता विजन ग्रुप के सचिव श्री विशाल प्रियदर्शी पांडे ने तकनीक का प्रयोग करके लेसन प्लान, शिक्षा सामग्री और प्रेजेंटेशन बनाकर दिखाये। इसे शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ सकती है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर करके प्रश्न, उनके उत्तर उनकी विवेचना, परीक्षाफल एवं उसका विश्लेषण कर छात्रों की व्यक्तिगत कमजोरियों को पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई करने का तरीका बताया।

IMG_20231222_205935

इस दौरान एक एप्लीकेशन का भी विमोचन किया गया जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। यह सभी स्कूलों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।
सभी आमंत्रित रघुवीर बाल मन्दिर से नीतू गोयल, बाबू लाल जैन से अंबुज जैन, सरस्वती विद्या मन्दिर, केन्द्रीय विद्यालय, ब्लू बर्ड स्कूल के प्रधानाचार्यों का सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत