लोकतन्त्र सेनानी स्मारक की सड़क पक्की कराएगा नगर निगम
On
झाँसी। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण का आयोजन बिजौली स्थित लोकतन्त्र सेनानी स्मारक एवं उरई के रामकुँवर देवी वैश्य धर्मशाला में किया गया। इसमें एक हजार से अधिक मरीजों की जाँच की गयी।बिजौली में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ रामेश्वरदयाल शास्त्री द्वारा मन्त्रोच्चारण एवं महापौर बिहारीलाल आर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने लोकतन्त्र सेनानी स्मारक की सड़क पक्की कराने की घोषणा कराते हुए वर्ष 1975 में लगाई गयी इमरजेंसी के दौरान पूर्व मन्त्री स्व. दादा बाबूराम एमकॉम के साथ ही अन्य लोकतन्त्र सेनानियों के संघर्ष को याद किया। डॉ. धन्नूलाल गौतम, रामकेश, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र, वीरेन्द्र साहू ने जेल में बिताए दिनों के संस्मरण सुनाये।
नीमा के डॉ. महेन्द्र शर्मा, डॉ. कुबेर मिश्रा, डॉ. अतुल प्रताप सिंह, डॉ. प्रतिभा भार्गव, डॉ. देवेश रावत, डॉ. अरुण झा, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. सुधीर साहू, डॉ. नितेश जैन, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. गौरव सिसोदिया, डॉ. श्यामकिशोर गुप्ता, भोपाल से आए नाड़ी विशेषज्ञ डॉ. विवेक ने मरीजों का परीक्षण किया।इस अवसर पर नगर निगम की उप सभापति सुशीला दुबे, भारतीय जनता पार्टी के जिला महानगर अध्यक्ष हेमन्त परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंघल, नरोत्तम स्वामी, बाँकेबिहारी श्रीवास्तव, प्रो. हरिमोहन गुप्ता, सुनील पाठक, विनय गुप्ता, प्रो. मनोज गुप्ता, देवेन्द्र नगरिया, ओपी गुप्ता, अवधेश सिंह, रामकुमार निरंजन, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे। लोकतन्त्र सेनानी परिषद के जिलाध्यक्ष वीरे
Tags: Jhansi
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां