समस्या के निदान के लिए विस्थापित परिवारों का सर्वे किया जाएगा : वृंदा करात

समस्या के निदान के लिए विस्थापित परिवारों का सर्वे किया जाएगा : वृंदा करात

गोड्डा। सीपीएम पोलित ब्यूरो की सदस्या सह पूर्व सांसद वृंदा करात मंगलवार को बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर निदान को लेकर आश्वस्त किया। सीपीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वृंदा करात ने कहा कि विस्थापितों की समस्या के निदान के लिए यहां के विस्थापित परिवारों का सर्वे किया जाएगा। पैसे लेकर बिकने वाले लोगों से होशियार रहने की आपको आवश्यकता है। वर्तमान सांसद की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद चुनकर कंपनी के हाथों बिक जाते हैं तथा आपकी बात को सदन में नहीं उठाते हैं। उन्होंने कहा कि बिकने वाले लोगों की नहीं बल्कि लड़ने वाले लोगों की यहां आवश्यकता है। उन्होंने संगठन संघर्ष और एकता का मंत्र लोगों को बताया।

सीपीएम नेता अशोक साह ने कहा कि राजमल परियोजना द्वारा 17 गांव का पुनर्वासित किया गया पर विस्थापितों की समस्याओं का अब तक निदान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कही है, पर यहां उसका अनुपालन नहीं हो रहा। परियोजना द्वारा वर्तमान दर से जमीन के बदले प्लॉट नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण लोग अपने घर नहीं बन पा रहे हैं। तमाम समस्याओं को लेकर उन्होंने जनवरी माह में विशाल रैली तथा अंचलाधिकारी के घेराव की भी घोषणा की।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत