पत्नी को गोली मारने से रोका तो मकान मालिक के घर में लगा दी आग

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में पुरानी सराय स्थित कर्ण बिहार कॉलोनी  में किराएदार को उसी की पत्नी को गोली मारने से मना किया, तो गुस्से में आकर उसने मकान मालिक दिनेश गुप्ता के घर में आग लगा दी। इसकी चपेट में आने से जेवरात, नकदी, कागजात सहित अन्य कीमती सामान राख हो गए। तत्काल फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में एक घंटा लग गया।

कैसे घटी घटना ?
दिनेश की पत्नी मधुमिता ने बताया कि सुनील सिंह अपनी पत्नी के साथ मेरे मकान में किराए पर रह रहा था। बीते शुक्रवार को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि सुनील ने गुस्से में आकर जान मारने की नीयत से अपनी पत्नी पर बंदूक तान दिया था। इसी बीच मैं मौके पर पहुंच गई और उसे गोली चलाने से रोक दिया। इसके साथ ही उसे कमरा खाली करने को भी कहा।

उस समय वह वहां से चला गया। शनिवार को फिर दोनों पति-पत्नी को विवाद हो गया। रविवार शाम करीब छह बजे मेरा बेटा और बहू रामवती कन्या मध्य विद्यालय के पास मेरे दूसरे पर गए थे। उसी समय सुनील सिंह ने मेरे घर में आग लगा दी। इस हादसे में मेरी बहू के सारे जेवरात, सर्टिफिकेट सहित पांच लाख से अधिक का समान राख हो गया।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत