अस्थाई पटाखा दुकानें हटी, लेकिन फैला दिया कचरा

दो दिन बाद भी नहीं हो पाई है सफाई, फैला हुआ कचरा

धमतरी। मिशन ग्राउंड में दीवाली पर्व के लिए 55 अस्थायी पटाखा दुकानें लगाई गई थी। तय तिथि तक यहां दुकानें लगाई गई। दुकान हटने के बाद मिशन मैदान में कचरों का ढेर रह गया है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि उसे जल्द साफ कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दीवाली पर्व को लेकर हर साल शहर के मिशन मैदान में अस्थायी पटाखों का बाजार लगाया जाता है, जहां पर पटाखों की दर्जनों दुकानें सजती है। हालांकि यह सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है इस वर्ष भी दीवाली त्योहार को लेकर मिशन ग्राउंड में पटाखों का बाजार सजाया गया था। सोमवार को त्योहार संपन्न हुआ और पटाखों की दुकानों को हटा लिया गया, लेकिन इसके विपरीत यहां कचरो का ढेर लगा हुआ है। इसे अब तक हटाया नहीं जा सका है। मैदान पटाखों के झिल्ली कागज आदि से पटा हुआ है। मालूम हो कि मिशन मैदान का उपयोग शहर भर के खिलाड़ी खेलने के लिए करते हैं। कचरा फैला होने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल