नमो ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

नमो ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

अंबेडकर नगर। भाजपा नेतृत्व से आए नमो ऐप अभियान की जिला कार्यशाला शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार की उपस्थिति एवम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी ने जिला कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप अभियान की प्रदेश कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवम प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नमो ऐप अभियान की महत्ता और उसके संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किया है ।
 
उसी का अनुसरण करते हुए हमें अपने जनपद में भी अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक नमो ऐप एंबेसडर बना कर कार्य करना है। कहा कि भाजपा और मोर्चों के कार्यकर्ता अगर अपने दैनिक कार्यों में से केवल 2 घंटे संगठन के कार्यों को पूरा करने में दे दें तो संगठन की मनसानुरूप हर कार्य और कार्यक्रम हम सफल बना सकते हैं। उन्होंने नमो ऐप अभियान के लिए जिला,मण्डल,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक की स्ट्रक्चर बनाने पर चर्चा किया।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अतिथियों एवं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नमो ऐप भाजपा की बहुत महत्वपूर्ण अभियान है।
 
ऐसे 10 महत्वपूर्ण अभियान भाजपा विभिन्न क्षेत्रों में चला रही है जिसे भाजपा के दायित्वाधारी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पूर्ण करने में लगे हुए हैं। कहा कि भाजपा की सांगठनिक संरचना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मण्डल प्रवासी और शक्तिकेंद्र प्रवासी की संगठन के प्रति भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि वोटर चेतना महा अभियान चलाया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा दिखाया।भाजपा सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन जन के लिए उपयोगी और लाभकारी बताते हुए कहा कि भारत संकल्प यात्रा जिस दिन जिस स्थान पर पहुंच रही है उस दिन उस क्षेत्र के सरकारी योजनाओं के पात्र वंचितों को वही पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा लाभ दिलाया जा रहा है।
 
उन्होंने अपने विचार व्यक्त करने के उपरान्त कार्यशाला के समापन की घोषणा किया।कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,अभियान संयोजक दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,प्रत्यूष त्रिपाठी मण्डल अध्यक्ष गण आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
 
 
 
 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत