मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजस्वी यादव द्वारा किये गए सभी वादे पूरे हो रहे हैं : अरुण यादव
By Bihar
On
पूर्णिया: राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी द्वारा किये गए सभी वादे पूरे हो रहे हैं। बिहार सरकार बड़े पैमाने पर नौजवानों को सरकारी नौकरी दे रही है। महागठबंधन की बिहार सरकार ने एक वर्ष के अंदर अबतक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में 5 लाख सरकारी नौकरी बिहार के नौजवानों को दे चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने एकमुश्त 1 लाख 20 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौप कर देश में एक नजीर पेश किया है। वहीं 1 लाख 22 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में है।
श्री यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना करवा कर पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ा कर 75% कर दिया है। आरक्षण का दायरा बढ़ने के बाद वंचितों, उपेक्षितों और हर वर्ग के गरीबों को बिहार सरकार के सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ मिलेगा। साथ ही बिहार सरकार ने हर धर्म, जाति वर्ग के गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं भी बनाई है।
श्री यादव ने कहा कि बिहार सरकार 94 लाख अत्यंत गरीब परिवारों को प्रति परिवार 2 लाख रुपए आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सहायता करेगी। बिहार में 63850 आवासहीन लोगों हैं जिसके पास आवासीय जमीन नहीं है। ऐसे परिवारों को बिहार सरकार एक लाख रुपए जमीन खरीदने के लिए देगी। 1.65 लाख बेरोजगारों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे। ऐसी कई तरह की गरीबों के उत्थान के लिए बिहार सरकार ने योजनाएं बनाई है। जिसपर 2.50 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसलिए बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की जरुरत है।
श्री यादव ने कहा कि बिहार एक गरीब व अत्यंत पिछड़ा राज्य है। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए केंद्र सरकार को अविलंब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करे। ताकि बिहार और बिहारवासियों का सर्वांगीण विकास हो सके।
भाजपा की केंद्र सरकार बिहार के साथ लगातार सौतेला व्यवहार कर रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार बिहार का विकास नहीं चाहती है। इसलिए बिहार को विशेष राज्य की दर्जा नहीं देना चाहती है। प्रेस वार्ता में पूर्णिया राजद के जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार दास, प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी उपेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार सन्नी, युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार राय और युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी नीलकमल कुमार सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां