मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13 से 16 दिसंबर तक इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13 से 16 दिसंबर तक इन राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मंगलवार को कई राज्यों के मौसम का अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक बुधवार यानी 13 दिसंबर 2023 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 13 और 14 दिसंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है। इन राज्यों के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी कोहरे के आसार नजर आ रहे हैं। IMD ने 15 दिसंबर को किसी भी राज्य के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन 16 दिसंबर को दक्षिण में तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में बीते सोमवार को इस सीजन की ठंडी सुबह दर्ज किया गया था। सोमवार को दिल्ली का न्युनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया था। इसके अगले दिन यानी आज मंगलवार को भी शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

दिल्ली का AQI
बता दें कि दिल्ली का बीते 24 घंटों का AQI 355 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। यह आंकड़ा शाम चार बजे तक का है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच 'गंभीर' और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है।

 

Tags: Wather

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत