सैकड़ों BJP कार्यकर्ताओ ने मुख्यालय पर काँग्रेस पार्टी में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ धरना देकर ज्ञापन सौपा

सैकड़ों BJP कार्यकर्ताओ ने मुख्यालय पर काँग्रेस पार्टी में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ धरना देकर ज्ञापन सौपा

 फिरोजाबाद, भारतीय जनता पार्टी  के जिला व महानगर द्वारा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के संयुक्त नेतृत्व में  कांग्रेस पार्टी के भष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय  दबरई पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम सम्बोधित  एक ज्ञापन  अपर जिलाधिकारी  अभिषेक सिंह को दिया गया।  धरना प्रदर्शन के दौरान  जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी का वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई जिसमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि बरामद की गई है, इससे साफ होता है, कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना , 70 सालों में  कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के भ्रष्ट नेताओं ने भ्रष्टाचार करके काली कमाई की है।  देश की जनता के पैसे को लूटने का सिर्फ कार्य किया और अपनी तिजोरिया भरने का कार्य किया है, भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी का सच और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का सच  देश की जनता अब  सब जान चुकी हैं। महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि कांग्रेस की पहचान लूट और भ्रष्टाचार ,कांग्रेस की पहचान देश का पैसा अपनी जेब में भरना और कांग्रेसियों को मजबूत करना यही इनकी नीति और नियति रही है। घमंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, लूट और दलाली की गारंटी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  की गारंटी है, कांग्रेस ने जनता से जो लूटा है। उसकी पाई-पाई जनता को लौटानी होगी। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड। ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है। कि ऐसे भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं और भ्रष्टाचार की  जननी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ  सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन , महापौर कामिनी राठौर , पूर्व विधायक राम गोपाल पप्पू लोधी , ओम प्रकाश वर्मा , मोहन देव शंखवार पूर्व विधायक ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता , विजय सिंह , लक्ष्मी नारायण यादव , चेयरमैन रंजना सिंह , अविनाश सिंह भोले , शशिकला यादव , केके शर्मा , केशव फौजी , सुनील विधोलिया , ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव , श्रीनिवास शर्मा , रूपेश शुक्ला , मुन्नी देवी , संजय परमार , महेन्द्र द्विवेदी , राजेश चौहान , विष्णु सक्सेना , सतीश यादव , हनुमंत बघेल , दीपक चौधरी , प्रमोद बघेल , हरिओम वर्मा , गुड्डा पहलवान,  शैलेंद्र गुप्ता , शैलेन्द्र वाल्मीकि, लक्ष्मी कांत शुक्ल  सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट
नई दिल्ली । पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 10वें संस्करण के बचे हुए आठ मुकाबले अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)...
मुरादाबाद में गोकशी के आरोपितों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
अब हर यात्री को देशभर के हवाई अड्डों पर  "सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक" से गुजरना अनिवार्य
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़जेसन रॉय की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे हिस्सा
मौसम: बढ़ रहा समुद्री तापमान, कम हो रही बर्फ चिन्ताजनक
'सुदर्शन चक्र' ने अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को  किया नाकाम