गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जाते समय कार को बचाने के चक्कर में 10 बार पलटी थार

गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जाते समय कार को बचाने के चक्कर में 10 बार पलटी थार

भरतपुर। डीग जिले के कुम्हेर थाना  इलाके में एक कार को बचाने के चक्कर में थार गाड़ी पलटती हुई करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए चली गई। घटना में गाड़ी के मालिक की मौत हो गई। गाड़ी में चार लोग सवार थे। तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिसमें से एक घायल को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दो लोगों का इलाज कुम्हेर अस्पताल में जारी है। थार गाड़ी में सवार चारों लोग अमन बिहार कॉलोनी गणेश नगर दौसा के रहने वाले हैं। सभी लोग कॉलोनी में आसपास रहते हैं। चारों गोवर्धन की परिक्रमा लगाने जा रहे थे। तभी, कुम्हेर नदबई रोड़ पर दिलावटी मोड़ पर सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में थार गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद सड़क पर करीब आठ से दस बार गाड़ी पलटते हुए करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए चली गई। जिसमें से उछल-उछल कर लोग बाहर गिरते चले गए। घटना में गाड़ी चला रहे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिनेश सहित मां सुनीता और उसके बेटे भानुप्रकाश घायल हो गए। घटना के बाद रोड़ पर जाम लग गया। घटना की सूचना पर कुम्हेर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी से सड़क हटवाया गया। जिसके बाद जाम को खोला गया। वहीं राजकुमार के शव को कुम्हेर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत