हाथरस हादसे पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
लखनऊ। प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई इस घटना में लगभग 100 लोगों के मृत एवं हजारों लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। घटना के दौरान सरकार की ओर न तो कोई पुख्ता इंतजाम दिखाया दिया जिससे लोगों को इलाज हेतु अस्पतालों में भेजा जा सके शायद वक्त रहते प्रशासन अपनी जिम्मेदारी को निभाती तो मरने वालों में से कुछ के प्राण बच जाते।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने कहा कि आज ना जाने कितने घरों के चिराग बुझ गए, ना जाने कितने घरों का सहारा छिन गया और न जाने कितनी कलाइयां सूनी हो गई।
आगे कहा कि राजनीतिक दल जन समस्याओं को लेकर कोई धरना प्रदर्शन करना चाहते है तो सत्ता उनको घरों से नहीं निकलने देती है और निकलने का प्रयास करने पर तमाम धाराओं में मुकदमा कायम कर देती है पर ऐसे आयोजनों में सुरक्षा के सामान्य मानकों का पालन भी नहीं करवाती है। इतनी ज्यादा मौतों की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की है। घटना के संज्ञान में आने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस जनों द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई।
टिप्पणियां