आठ दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

आठ दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रांची। राज्य में भी मिचौंग चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को राज्य के सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। राज्य में अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य में तूफान मिचौंग का असर मंगलवार से ही दिख रहा है। विभाग के मुताबिक आठ दिसंबर से झारखंड का पारा गिरने की संभावना जतायी गई है। इसके साथ ही राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

राज्य के कई स्थानों में गुरुवार को भी हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। रांची का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जमशेदपुर का 19.2 और डालटनगंज का 18.8 डिग्री दर्ज किया गया है। रामगढ़ में सबसे ज्यादा 18.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है जबकि चतरा में 13.5 और बोकारो में 10.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में गुरुवार को साइक्लोन मिचौंग का असर ज्यादा पड़ने की उम्मीद जताई है। मौसम में बदलाव का असर सड़कों पर भी दिख रहा है। सुबह में कम लोग बाहर निकल रहे हैं। मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी समेत करीब-करीब पूरे झारखंड में सात दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहेगा। उसके बाद आकाश साफ हो सकता है। आकाश साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान गिर सकता है। धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत