जनपद में 107 धान क्रय केन्द्र स्थापित
धान क्रय केन्द्र शासन के निर्देशों के अनुरूप करें कार्यवाही : हर्षिता माथुर
By Harshit
On
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु जनपद रायबरेली में विभिन्न एजेंसियों के कुल 107 धान क्रय केन्द्र को अनुमोदित किये हैं, जिसमें खाद्य विभाग के 32, पीसीएफ के 50, पीसीयू के 17 तथा भारतीय खाद्य निगम के 06 एवं मण्डी परिषद के 02 धान केन्द्र सम्मिलित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि अनुमोदित/चयनित किये गये धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक केंद्र आदि की व्यवस्था धान क्रय केन्द्रों पर कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारीे ने धान क्रय केन्द्रों के बारे में बताया है कि तहसील सदर में कुल 33 क्रय केन्द्र है, जिसमें खाद्य विभाग के 09 रायबरेली मण्डी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, राही, अमावां उपमंडी स्थल, हरचन्दपुर प्रथम, द्वितीय, सतांव में धान क्रय केन्द्र स्थापित है। इसी प्रकार पी.सी.एफ. के 15 क्रय केन्द्र है, जिसमें बी-पैक्स नतन्सीपुर, बी-पैक्स उत्तरपारा, क्र.वि.सह.लि. रायबरेली एट मंडी रायबरेली, डी0सी0डी0एफ एट मुंशीगंज एट संघ, बी-पैक्स खागीपुर
सड़वा, क्रय विक्रय समिति लोधवारी, बी-पैक्स रसेहता, बी-पैक्स दुसौती, बी-पैक्स बावन बुजुर्ग बल्ला, पीसीएफ कृ.से.कें. गढ़ी गोदाम, बी-पैक्स खिजिरपुर करौंदी, बी-पैक्स रहवां, पीसीएफ कृ.से.कें. गंगागंज, बी-पैक्स मनेहरू में क्रय केन्द्र स्थापित है। पीसीयू के 05 क्रय केन्द्र है जिसमें सह0सं0 मेजरगंज, बी-पैक्स खुरेहटी गोंदवारा, बी-पैक्स डिघिया, बी-पैक्स लोधवामऊ एवं बी-पैक्स कोरिहर क्रय केन्द्र है। भारतीय खाद्य विभाग के 03 क्रय केन्द्र है जिसमें रायबरेली मण्डी, भांव एवं उढकिया चौराहा सतांव क्रय केन्द्र है। मण्डी परिषद के 01 रायबरेली मण्डी है।
इसी प्रकार तहसील महराजगंज में कुल 18 क्रय केन्द्र है, जिसमें खाद्य विभाग के 07 महराजगंज उपमण्डी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, बछरावां एट महराजगंज उपमण्डी पंचम एवं षष्ठम, शिवगढ़ एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब (एएमएच) एट जहाबगंज में धान क्रय केन्द्र स्थापित है। इसी प्रकार पीसीएफ के 08 क्रय केन्द्र है, जिसमें बी-पैक्स टूक, पीसीएफ कृ.से.कें. महराजगंज, सहकारी संघ शिवगढ़, बी-पैक्स कलुईखेड़ा, पीसीएफ कृ0से0कें0 बन्नावां, डी0सी0डी0एफ0 एट राजामऊ संघ एवं गूढ़ा संघ तथा क्र.वि. समि.लि. बछरावां में क्रय केन्द्र स्थापित है। पीसीयू के 02 क्रय केन्द्र है जिसमें बी-पैक्स बेंती, बी-पैक्स कसरावां में क्रय केन्द्र है। भारतीय खाद्य विभाग के 01 क्रय केन्द्र है पहरेमऊ महराजगंज है।
तहसील लालगंज में कुल 11 क्रय केन्द्र है, जिसमें खाद्य विभाग के 04 लालगंज मण्डी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ में धान क्रय केन्द्र स्थापित है। इसी प्रकार पी0सी0एफ0 के 04 क्रय केन्द्र है, डी0सी0डी0एफ0 एट खजूरगांव संघ, बी-पैक्स मल्केगांव, बी-पैक्स इब्राहीमपुर एवं बी-पैक्स पाहो में क्रय केन्द्र स्थापित है। पीसीयू के 02 क्रय केन्द्र है, बी-पैक्स मीठापुर बढैया एवं बी-पैक्स खीरों में क्रय केन्द्र है। मण्डी परिषद के 01 लालगंज मण्डी है।तहसील ऊँचाहार में कुल 13 क्रय केन्द्र है,
जिसमें खाद्य विभाग के 03 ऊँचाहार, रोहनिया, जगतपुर में धान क्रय केन्द्र स्थापित है। इसी प्रकार पीसीएफ के 07 क्रय केन्द्र है, जिसमें बी-पैक्स किशुनदासपुर, बी-पैक्स रामसाण्डा, बी-पैक्स ऊँचाहार, पीसीएफ कृ0से0कें0 पटेरवा, बी-पैक्स भीख सिद्धौर, बी-पैक्स दौलतपुर उड़वा एवं बी-पैक्स गोकुलपुर रोझइंया एट जगतपुर संघ में क्रय केन्द्र स्थापित है। पीसीयू के 02 क्रय केन्द्र है, बी-पैक्स खुर्रमपुर तथा बी-पैक्स रोहनिया में क्रय केन्द्र है। भारतीय खाद्य विभाग के 01 क्रय केन्द्र ऊँचाहार मण्डी है।
तहसील डलमऊ में कुल 10 क्रय केन्द्र है, जिसमें खाद्य विभाग के 02 डलमऊ उपमण्डी एवं दीनशाहगौरा एट डलमऊ उपमण्डी में धान क्रय केन्द्र स्थापित है। पी0सी0एफ0 के 06 क्रय केन्द्र है, जिसमें बी-पैक्स भीरा गोविन्दपुर, बी-पैक्स कठगर, पीसीएफ कृ0से0कें0 डलमऊ एट लोदीपुर उतरावां, बी-पैक्स साईं, बी-पैक्स गौरा हरदो एवं बी-पैक्स गोविन्दपुर माधौं में क्रय केन्द्र स्थापित है। पी0सी0यू0 के 02 क्रय केन्द्र है, बी-पैक्स सुट्ठा पश्चिम तथा बी-पैक्स जलालपुर धई में क्रय केन्द्र है।
तहसील सलोन में कुल 22 क्रय केन्द्र है, जिसमें खाद्य विभाग के 07 सलोन मण्डी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, परशदेपुर उपमण्डी स्थल एट सलोन मण्डी, डीह एवं छतोह में धान क्रय केन्द्र स्थापित है। इसी प्रकार पी0सी0एफ0 के 10 क्रय केन्द्र है, जिसमें बी-पैक्स धरई, क्रय विक्रय सलोन एट मण्डी सलोन, बी-पैक्स पदमनपुर बिजौली, बी-पैक्स डीह, बी-पैक्स छतोह, बी-पैक्स नसीराबाद, सह0सं0लि0 जायस एट काजीपुर तेलीयानी, बी-पैक्स बेवल, बी-पैक्स बारा नं0 1 एवं बी-पैक्स परैया नमकसार में क्रय केन्द्र स्थापित है। पी0सी0यू0 के 04 क्रय केन्द्र है बी-पैक्स उमरी, बी-पैक्स पारी, बी-पैक्स बरवलिया एवं बी-पैक्स टेकारी दांदू में क्रय केन्द्र स्थापित है। भारतीय खाद्य विभाग के 01 क्रय केन्द्र है जिसमें सलोन मंडी में धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है।
Tags: Rae Bareli
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां