टॉफी देने के बहाने 65 वर्षीय वृद्ध ने सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म ।

टॉफी देने के बहाने 65 वर्षीय वृद्ध ने सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म ।

कौशाम्बी। जिले के पश्चिम शरीरा थाना में (65) वर्षीय वृद्ध पर सात साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जाता है की टॉफी देने के बहाने आरोपी ने बच्ची को एकांत में बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की हालत देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है रोज की तरह मासूम बच्ची के पिता काम पर गया था। पत्नी घर के काम में व्यस्त थी। उनके बच्चे पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी बीच गांव का वृद्ध संतोष कुमार श्रीवास्तव बच्चों के पास बैठा था।बताया जा रहा है कि कई दिनों से संतोष की नजर परिवार की 7 वर्षीय बच्ची पर थी। वह अक्सर बच्चों को टॉफी और बिस्किट देकर अपने पास बुलाया करता था। सोमवार की शाम भी गांव में खेल रहे बच्चों के पास आरोपी संतोष बैठा था। उसने बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाया।बच्ची के आरोपी के नजदीक जाने पर वह उसे बहलाकर गांव के एकांत स्थान में ले गया। बच्ची से उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो उसकी मां को शक हुआ। बच्ची के कपड़ों में खून लगा हुआ था। जिसे देख गांव में आरोपी के घर पीड़ित परिवार ने हंगामा कर दिया।विवाद बढ़ता देख किसी अज्ञात ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ सर्किल अफसर मंझनपुर अभिषेक सिंह पहुंचे। पीड़ित परिजनों के बयान व तहरीर के आधार पर पुलिस ने बच्ची का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना पुलिस को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ व अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
 
Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत