हत्या मामले में जेल में बंद शशि महतो साक्ष्य के अभाव में बरी

हत्या मामले में जेल में बंद शशि महतो साक्ष्य के अभाव में बरी

रांची। अपर न्यायायुक्त अरविन्द कुमार की अदालत ने शुक्रवार को नीलू लकड़ा हत्याकांड के आरोपित शशि महतो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई छोटू लड़का के आरोप को साबित करने के लिए नौ गवाह कोर्ट के समक्ष पेश किये थे। लेकिन सभी गवाह और पुलिस द्वारा पेश किये गये साक्ष्य यह साबित करने के नाकाम रहे कि नीलू लकड़ा की हत्या शशि ने करवाई थी। केस दर्ज होने के बाद से शशि महतो जेल में बंद है।आरोपित शशि महतो की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की। नीलू लकड़ा की हत्या वर्ष 2021 में रांची के नामकुम इलाके में गोली मारकर की गयी थी।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत