नांदेड़ में प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों पर आयकर विभाग का छापा
By Mahi Khan
On
मुंबई। नांदेड़ जिले के शिवाजी नगर में स्थित निजी फाइनेंस कंपनियों के दफ्तरों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह छापा मारा है। इस कार्रवाई में विभाग के लगभग 100 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस बारे में आयकर विभाग ने अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के औरंगाबाद, मुंबई और नासिक के अधिकारी और कर्मचारी सुबह सात बजे से शिवाजी नगर में पांच से सात जगहों पर एक साथ छानबीन कर रहे हैं। इन कंपनियों में भंडारी फाइनेंस और आदिनाथ फाइनेंस प्रमुख हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां