भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मालवीय चौक पर मनाया जश्न

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मालवीय चौक पर मनाया जश्न

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सरकार बनने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा मालवीय चौक पर जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिया है जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मध्यप्रदेश सहित पूरा देश भाजपा मय है एवं पूरे मध्यप्रदेश में विकास को जनता ने सराहा है प्रदेश की लाडली बहनों ने अपने मुख्यमंत्री भाई को आशीर्वाद दिया है जनता भाजपा के काम से संतुष्ट हैं एवं कांग्रेस को समाप्त करने का मन बना चुकी है। प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा की नीति एवं मोदी के काम पर जनता को विश्वास है कि आने वाले समय मे देश के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा आवश्यक है इसलिए जनता हमारे साथ है।जनता का भाजपा पर विश्वास बना है एवं सीटों का बढ़ता क्रम बता रहा है कि विश्वास बढ़ता जा रहा है, जनता हमसे प्रसन्न जिसके लिए जनता साधुवाद भाजपा करती है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत