UP: पांच दिनों तक चलेंगी तेज गर्म हवाएं
दोपहर में सताएगी लू, प्रयागराज रहेगा सबसे गर्म
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश का मौसम अत्यधिक गर्म हो गया है. ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. दिन के समय 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा के तेज रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही है. भीषण गर्मी के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. भीषण गर्मी व हीट वेव कंडीशन को देखते हुए ज्यादातर जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. साथ ही साथ हीट वेव से बचाव के लिए मौसम विज्ञान विभाग में एडवाइजरी भी जारी की है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है दिन के समय 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी।
पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे अधिक गर्म राज्य जहां पर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर जिले में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
प्रमुख शहरों के तापमान
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा दिन के समय गर्म हवाएं चलती रहीं. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी. मुख्यतः आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 24डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
About The Author
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।