स्टेटिक सर्विलांस टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया
By Mahi Khan
On
लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा में निर्मित अस्थायी चेक पोस्ट के समीप स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चुनाव आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को दण्डाधिकारी की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर आर्दश अचार संहिता लागू होने पर लगातार वाहनों का जांच किया जा रहा ह। इसी क्रम में शुक्रवार को जांच के दौरान एस आई अविनाश राम के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।वाहन जांच के दौरान राजनीति पार्टी का पोस्टर झंडा,अवैध हथियार के अलावे गंजा,ब्राउन शुगर,चरस,शराब सहित अन्य नशीला पदार्थ एवं पैसे का जांच किया गया। साथ ही वाहन जांच के दौरान वाहन में रखें बैग थैला सहित अन्य चीजों का भी बारीकी से जांच करते हुए तलाशी लिया गया।
Tags:
About The Author
Latest News
गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ
08 May 2024 21:44:51
लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम...