कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर।छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं चल रहीं हैं और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार तीन दिनों से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में काले घने बादल छाए हुए हैं।कई जिलों में भारी बारिश के चलते गर्मी के महीने में भी ठंड का अहसास हो रहा है। रायपुर सहित कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है।मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर में पारा सामान्य तापमान से नीचे गिरकर 15 डिग्री तक पहुँच गया है है। वहीं दिन में 24.7 डिग्री तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 24.7, माना में 24, बिलासपुर में 28.4, पेण्ड्रारोड में 29.6, अंबिकापुर में 31.5, जगदलपुर में 26.8 और राजनांदगांव में 30 डिग्री सेल्सियस था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस घटा है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा, राजिम, गुंडरदेही, डोंगरगढ़, बालोद, कुरूद, धमतरी में दो-दो सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं पाटन, मगरलोड, राजनांदगांव, पेंड्रारोड, माना, खैरागढ़ में एक-एक सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश संभावित है। प्रदेश के कई स्थानों पर आज भी बादल छाए हुए हैं। आज भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है।बदले मौसम की वजह से अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 12 डिग्री की गिरावट आई है। नमी भी बढ़कर 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है।मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में निचले वायुमंडल में नमी की वजह से ठंड लग रही है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति तटीय कर्नाटक तक है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार कोरिया, गौरेला पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। आने वाले चार पांच दिनों तक आंधी और गरज चमक के साथ बदली-बारिश की स्थिति बनी रहेगी।


Tags:

About The Author

Latest News

गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ
लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम...
आप मुझे दे ताकत, मैं 100 गुना सूद समेत करुंगी वापस : सांसद मेनका
हत्या के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
कमल का फूल विकास व सुशासन लाने की गारंटी : सांसद मेनका
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
व्यापारी मसीह की जयंती पर व्यापारियों की श्रद्धांजलि