भाजपा प्रत्याशी को हराने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए व्यापक जन अभियान चलाएगी सीटू : शर्मा

गाजियाबाद। नोएडा ( तरूणमित्र )

भाजपा प्रत्याशी को हराने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए व्यापक जन अभियान चलाएगी सीटू : शर्मा

लोकसभा चुनाव 2024 में मजदूर संगठन सीटू की क्या समझ है और मजदूर वर्ग की क्या भूमिका होनी चाहिए उक्त विषय पर आज सीटू गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं की बैठक सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सीटू जिला महासचिव रामसागर ने किया। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद कामरेड तपन सेन ने संबोधित करते हुए मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इन 10 वर्षों में मजदूरों की रोजी-रोटी तथा कामकाजी स्थितियों पर निरंतर हुई अनदेखी के चलते भाजपा प्रत्याशी को हराने का प्रण लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारी कुर्बानियां देकर हासिल किए गए मजदूरों के अधिकारों में बड़े कार्पोरेट घरानों के पक्ष में बदलने का प्रयास किया गया। मजदूरों को सम्मान पूर्वक जीवन और जीविका के लिए ट्रेड यूनियन द्वारा दिए गए सुझावों/ मांगों को मोदी सरकार ने अनसुना कर दिया। उन्होंने बताया कि आज देश, संविधान, लोकतंत्र व मजदूरों के हक अधिकारों की लड़ाई को बचाना है तो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को हराना बहुत जरूरी है। सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव अनुराग सक्सेना ने मजदूरों के समक्ष चुनौतियां और चुनाव में मजदूर वर्ग की क्या भूमिका होनी चाहिए इस मुद्दे पर सीटू की समझ को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने गंभीरता पूर्वक बैठक में चर्चा की और बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव में गौतम बुद्ध नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी को हराने और इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर की जीत सुनिश्चित करने के लिए सीटू कार्यकर्ता पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर प्रचार व जनसंपर्क अभियान चलाने का काम करेंगे। इस दौरान गंगेश्वर दत्त शर्मा जिलाध्यक्ष सीटू ने कहा कि इस बार देश की दुर्दशा नहीं होने दी जाएगी और देश की तरक्की के लिए हम सबको एकजुट होकर अपने मतों के महत्व को समझना होगा वर्ना हम सब सिर्फ पछतावा ही करते रहें जाएंगे और देश की दुर्दशा होती चली जाएगी।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत