दलसिंहसराय बसढ़िया मे पेड़ से लटका मिला युवक का शव 

दलसिंहसराय (समस्तीपुर ). दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बसढ़िया वार्ड संख्या-7 निवासी राम पुकार सिंह के पुत्र संदीप कुमार (25) के रूप में हुई है। मृतक का शव बसढ़िया के वार्ड संख्या-6 में बरहर के पेड़ से गमछा से लटकता मिला।मृतक के पिता रामपुकार सिंह ने बताया कि मेरा बेटा रात्रि से गायब था। जिसकी खोजबिन वह कर रहे थे। सुबह लगभग 9 बजे के करीब ग्रामीणों द्वारा सुचना मिली कि संदीप का शव पेड़ से लटका हुआ है। आनन-फानन में पहुँच ग्रामीणों कि मदद से उसे पेड़ से उतारा गया। इस दौरान घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।राम पुकार सिंह ने बताया कि संदीप तीन भाईयों में सबसे बड़ा भाई था। छह महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी। घर में किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उसे कोई मार कर लटकाया या खुद फाँसी लगा लिया उन्हें नहीं पता। पुलिस से उन्होंने इसके जांच की बात कही है।
 
 
Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत