पाण्डेय स्मृति संस्थान में मना अष्टम वार्षिकोत्सव

गीता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

पाण्डेय स्मृति संस्थान में मना अष्टम वार्षिकोत्सव

  • 21 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार
  • दीक्षांत समारोह के बाद शुरू हुआ विशाल भण्डारा

लखनऊ। राजधानी गुलालपुर स्थित बरगदी कुम्हरावां के प्रो. नंदकिशोर पाण्डेय स्मृति संस्थान में अष्टम वार्षिकोत्सव के साथ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर संस्थान परिसर में प्रात: काल में योगाभ्यास वेद संदेश यात्रा, क्षेत्रीय भ्रमण, चतुर्वेद वेद पारायण तथा संगीत कार्यक्रम से आरंभ हुआ और गीता प्रतियोगिता में 21 बटुकों का सामुहिक उपनयन संस्कार, मां सरस्वती पूजन, एवं पूर्वोत्तीर्ण छात्रो दीक्षा प्रदान की गयी। वहीं दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित प्रो.ओमप्रकाश पांडेय एवं वेद पंडित विजय कृष्ण भागवत मंचासीन रहे। जिसमें रोहित मिश्र ,मोहित पांडेय को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके तत्पश्चात चतुर्वेद पारायण में भाग लेने वाले  वैदिक विद्वानों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

वहीं ऋग्वेद के आचार्य मणिकांत मिश्र, वेद प्रकाश चतुवेर्दी, शुक्ल यजुर्वेद के ज्ञाता पवन दुबे ,अमित तिवारी ,कृष्ण यजुर्वेद के धीरज उपाध्याय, बृजेश पाठक , सामवेद के कृष्ण प्रसाद घिमिरे, दीपक दुबे, उमेश पाठक, अथर्ववेद के अभिषेक ओझा , भूपेंद्र मिश्र ने सभी को वैदिक मंत्रों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव गोविन्द कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य महामाया दत्त पाराशर ,राजेश शुक्ल , अवनीश तिवारी,शिवमूरत तिवारी, एवं आशीष पाठक ने मां सरस्वती व चारों वेदों का पूजन किया।

इसके उपरांत विद्यालय के बालकों द्वारा वैदिक मंगलाचरण मां सरस्वती की वन्दना की गई। चंदा पाण्डेय ने वैदिक आचार्यों का सम्मान किया बनारस से पधारे बांसुरी वादक सोनू बनारसी, आशीष त्रिपाठी, व अखिलेश ने गायन वादन के द्वारा आये हुए सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध किया।

गीता प्रतियोगिता में आशुतोष,अलौकिक प्रथम, नितिन द्वितीय, अर्णव त्रितीय। कनिष्ठ वर्ग में शिवांश प्रथम,अनुज द्वितीय, श्याम तृतीय,ओम शुक्ल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार वर्मा , अंकुर दीक्षित,सावित्री देवी ,प्रीती  पाराशर,शशि प्रभा दुबे,अजय द्विवेदी एवं सभी क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत