राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में पर्यावरण सेना ने किया सहयोग
ब्रजेश त्रिपाठी
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में चलाए जा रहे फाइलेरिया खुराक खिलाने के अभियान में मान्धाता ब्लॉक के बो झी ग्राम पंचायत के पूरे खरग राय गांव में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सेना के कार्यकर्ताओं ने गांव की आशा ऊषा देवी के साथ घर घर भ्रमण कर परिवार के सदस्यों को डी ई सी,आइवरमेक्टिन और एलबेंडाजॉल की उम्र के अनुसार पूरी खुराक मौके पर ही खिलाने में सहयोग कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।इस मौके पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य हमारी स्वयं की जिम्मेदारी है।जिसके लिए हमें सजग रहना है।उन्होंने कहा कि 10 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि खाली पेट दवा न लें और दवाई को पानी साथ लेना है।यदि हम सभी मिलकर पूरी खुराक लेते हैं तो स्वयं के साथ पूरे समाज को फाइलेरिया का विनाश करने में सफल हो सकते हैं।इस मौके पर आशा ऊषा देवी,संगीता देवी,बबलू निर्मल,शोभा देवी,सुनील कुमार एवं नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियां