अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सपरिवार रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सपरिवार रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे

अयोध्या। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में प्रभु रामलला के दर्शन करने के लिए महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचे। वहां पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अगुवाई में ढोल-नगाड़ों के बीच दोनों मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। यहां से सभी लोग श्री राम जन्मभूमि में दर्शन के लिए अयोध्या धाम निकले।उल्लेखनीय हैं कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते हैं। आज अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने-अपने परिवार के साथ श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम पहुंचे हैं।

Tags: Ayodhya

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत