भाजपा किसान मोर्चा करेगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

कार्यकर्ता गांव-गांव में करेगें भ्रमण

भाजपा किसान मोर्चा करेगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

सीतापुर। शुक्रवार को भाजपा जिला महामंत्री व डीसीडीएफ के चेयरमैन रोहित सिंह व भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान  दोनों नेताओ ने कहा कि 12 परिवार से किसान मोर्चा ग्राम परिक्रमा यात्रा निकालेगा। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी से मुजफ्फर नगर जिले से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं। अब किसान नेता व पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराएगे। रोहित सिंह व लोकेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, तब से किसानों की अधिकांश समस्याओं का निदान कर दिया गया है। अब किसान पंपिंग सेट के बजाय बिजली के मोटर से खेतों की सिंचाई कर रहा है।

बिजली भी पर्याप्त मात्रा मे ंउपलब्ध कराई जा रही है। किसानों की फसल खरीदने पर उनका भुगतान सीधे किसान के खातों में हो रहा है। इसी तरह से किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के हर संभव प्रयास कर रही है। यह अलग बात है विपक्षी पार्टियां झूठ बोलकर किसानों को बहकाने में जुटी हुई हैं। यही वजह है कि किसान मोर्चा किसानों के घर पहुंचकर सच्चाई से किसानों को रूबरू करवाएगा। इस मौके पर दोनों नेताओं ने सरकार की तमाम योजनाओ का जिक्र किया। प्रेस वार्ता में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री उपेंद्र शुक्ला, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य स्वेतांशु वाजपेयी, जिला महामंत्री वीरेश शुक्ला, उपाध्यक्ष डाॅ पवन सिंह, मनीष द्विवेदी, जिला मंत्री रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags: sitapur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत