पदाधिकारियों संग कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम
On
अंबेडकर नगर । प्रत्येक माह सुना जाने वाला प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मन के बात की 107 वीं एपिसोड को जनपद के सभी मंडलों में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री मन की बात के जिला प्रवासी विनोद कुमार की देख रेख एवम जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में सुना गया।मन की बात कार्यक्रम को क्षेत्रीय मंत्री मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रवासी विनोद कुमार ने टांडा विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 158 के एदिलपुर में सुन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिक से अधिक डिजिटल पेमेंट करने पर कहा कि यह उत्साह बढ़ाने वाला रहा है।2022 में भारतीयों द्वारा पेटेंट आवेदन में 31 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने हंसवर मंडल के बूथ संख्या 257 एकडंगी में शक्तिकेंद संयोजक गंगा राम राजभर, ग्राम प्रधान रमेश कुमार के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करना हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है।उन्होंने डाक्टर अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था।
डाक्टर अंबेडकर जी की 125वीं जयंती पर 26 नवंबर को हमने संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया था।26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते हैं,इसी दिन देश सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था।आतंकियों ने मुंबई सहित पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था।उक्त हमले में जान गंवाने वालों को प्रधानमंत्री जी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप
सिंह मोनू,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया, बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,सभासद प्रदीप मिश्र,नंद कुमार तिवारी राना,अमर नाथ सिंह,अमित तिवारी,प्रत्यूष त्रिपाठी,गौतम उपाध्याय,रघु नंदन राजभर,अमित गिरि,अमित सिंह,ध्रुव त्रिपाठी,अविनाश सोनकर,उमाशंकर सिंह सोनू,ऋतिक तिवारी,अंकित सिंह आदि ने सुना।
Tags: Ambedkar Nagar
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां