मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल
By Bihar
On
बेगूसराय। जिले में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट की घटना की विडियो भी सामने आया है। जहां देख सकते हैं कि किस कदर एक पक्ष के लोग घर के छत से ईंट व पत्थर फेंक रहे हैं। इस घटना में घर के अंदर भी तोड़फोड़ किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामबरण साह और मोहन दास के बीच विवाद चल रहा है। घटना की वजह बताया जाता है कि दोनों पड़ोसी के बीच घर के पास गढ्ढा खोदकर पानी बहाया जाता है। इसको लेकर रामबरण साह के द्वारा कुछ दिन पहले रोका गया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आज सुबह एक बार फिर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लाठी, डंडे और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हो गये। लोग किस कदर छत पर सिर्फ पत्थर फेंके जा रहे हैं। घर के अंदर टूटा फूटा सामान बिखरा हुआ है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा है। घटना की सूचना नगर थानाकी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पंहुच कर मामले को शांत कराया है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां