कर्पूरी ठाकुर शोषितों, पिछड़ों के पक्षधर थे- जे के सिंह
जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग
By Harshit
On
तालबेहट (ललितपुर)। कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह "भारत को समझो" अभियान समिति के तत्वावधान में सामाजिक न्याय के सूत्रधार,स्वतंत्रता सेनानी,दलितों,पिछड़ों के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर ब्लाक सभागार में "भारतीय राजनीति में कर्पूरी ठाकुर का योगदान" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जयकुमार सिंह सदस्य बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति, विशिष्ट अतिथि पुनीत सिंह परिहार अध्यक्ष नगर पंचायत तालबेहट, विजय किशोर सोनी अध्यक्ष व्यापार मंडल, नरेंद्र सिंह बुंदेला जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, डॉ हृदय नारायण उपाध्याय एवं मुन्ना लाल सेन ठेकेदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर की सेवाओं को देखते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की गई। बैठक में डॉ हृदय नारायण उपाध्याय, लखन लाल आर्य, रवि अगरिया, मनोज पुरोहित, हरप्रसाद प्रजापति एड, रामसेवक निरंजन शिक्षक, विजय मिश्रा शिक्षक, मीनू बाल्मिकी, रामकुमार सेन अजान, सौरभ सेन जिला महामंत्री, खुशीलाल सेन कोषाध्यक्ष, दीपक सेन एड प्रवक्ता, कीरत सेन सिमिरिया, प्रदीप सेन बांसी आदि उपस्थित रहे। आभार जीतेन्द्र सेन ने जताया।
Tags: Lalitpur
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Jun 2025 23:58:28
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
टिप्पणियां