संगठन के विस्तार के लिए हुआ बैठक का आयोजन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ की जनपद फिरोजाबाद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा यादव प्रदेश मंत्री मधुलता शर्मा राधा प्रजापति जिला अध्यक्ष सीतापुर की अध्यक्षता में हुआ।
संगठन के विस्तार हेतु अहम बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रीमा सिंह यादव द्वारा जनपद फिरोजाबाद के ऑर्चिड ग्रीन में किया गया। सुलोचना मौर्य द्वारा संघ को मज़बूती देते हुए जनपद की अधिक से अधिक महिलाओ को सम्मान मंच पर एक जुट होकर हर जनपद में अपनी खुद की पहचान बनाए हुए संघ में कार्य करने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये, सीमा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।
बैठक में रीमा सिंह को जिलाध्यक्ष के पद पर पुन: सर्वस्वमति से मनोनीत किया गया। डॉ.वंदना तोमर को महामन्त्री नीति यादव को वरिष्ठ उपाध्याय रेनू यादव संयुक्त मंत्री अनिता यादव प्रचार मंत्री मधु चौहान मंत्री साधना यादव संगठन मंत्री नीरज गोयल उपाध्याय नीलम यादव कोषाध्यक्ष गीतांजलि सिंह उपाध्यक्ष अर्चना जादौन संगठन मंत्री पारुल सिंह उपाध्याय शिखा सिंह मीडिया प्रभारी दीपमाला यादव प्रचार मंत्री विनीता पांडे ब्लॉक अध्यक्ष शिकोहाबाद नीतू सिंह अध्यक्ष अरांव अपर्णा श्रीवास्तव अध्यक्ष नारखी दीपमाला यादव अध्यक्ष खैरगढ़ मिली यादव मदनपुर रश्मि गुप्ता अध्यक्ष फिरोजाबाद को मधुलता शर्मा प्रदेश मंत्री ने माला पहनाकर सभी को बधाई दी। टूंडला से कुसुमलता शिकोहाबाद से रंजना,अंशु अग्रवाल,अरांव से गरिमा सिंह भावना शाक्य,माधुरी फिरोजाबाद से संगीता गुप्ता प्राची गुप्ता आदि मौजुद रही
बैठक का समापन कर रीमा सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष को पौधा उपहार देकर जनपद आगमन पर विशेष आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
टिप्पणियां