गंगा तट पर पूजी गईं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर,अहिल्याबाई घाट पर भव्य आरती

गंगा तट पर पूजी गईं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर,अहिल्याबाई घाट पर भव्य आरती

वाराणसी। 'पुण्यश्लोक' महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गंगा किनारे अहिल्याबाई घाट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर मां गंगा की आरती, दुग्धाभिषेक और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। जहां वेदपाठी बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन के बीच अहिल्याबाई की तस्वीर के समक्ष मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने महारानी के सनातन धर्म के उत्थान में दिए गए योगदान को स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम का संयोजन किया। आरती से पूर्व घाट की साफ-सफाई हेतु स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। उन्होंने कहा, "अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। वे मातृशक्ति की सशक्त उदाहरण हैं।"

महानगर उपाध्यक्ष और स्वच्छता अभियान की संयोजिका डॉ. गीता शास्त्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के भारत में अहिल्याबाई होल्कर के सपनों को साकार किया है। उनकी घोषणा थी मेरा पथ धर्म का पथ है, और धर्म का पथ ही न्याय का पथ है।”

भाजपा महानगर मंत्री दिलीप साहनी, नगर निगम के उपसभापति व पार्षद नरसिंह बाबा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सारिका गुप्ता, मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक शंकर साहनी, पार्षद श्यामाश्रय मौर्या, मदनमोहन दुबे, कनकलता मिश्रा, सीमा वर्मा, रमेश तिवारी, अरुण सिंह, सरिता विश्वकर्मा, उमंग अग्रवाल, भरत तिवारी, अजय वर्मा, संजय गुप्ता, नगर निगम के इंस्पेक्टर अवनीश दुबे, सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ आदि उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सेना की मारक क्षमता ने बनाया ऑपरेशन सिंदूर को सफल: गृहमंत्री सेना की मारक क्षमता ने बनाया ऑपरेशन सिंदूर को सफल: गृहमंत्री
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के तीन प्रमुख कारण बताए। उन्होंने कहा...
ऊँचाहार तहसील के रजिस्ट्रार कानून गो ने जारी कर दी फर्जी खतौनी
दिल्ली में 121 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए
राहुल पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी के पीड़ितों से 24 को मिलेंगे
तीन घंटे बंद रहा अंडमान हवाई क्षेत्र
ओ लेवल-सीसीसी कंप्यूटर ट्रेनिंग स्कीम की तिथि बढ़ी
नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन , गौ आश्रय स्थल, तथा 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं का जाना हाल