कुशीनगर : वोटर चेतना अभियान में भाजपाइयों ने लगाई ताकत

कुशीनगर : वोटर चेतना अभियान में भाजपाइयों ने लगाई ताकत

कुशीनगर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाइयों ने अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को मतदाता बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में अभियान के विधानसभा संयोजकों की बैठक कर वोटर चेतना महाअभियान के तहत चलाए गए कार्यक्रमों की समक्षा की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए हर बूथ को मजबूत करना होगा।मिशन 2024 की सफलता कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के योगदान से ही प्राप्त होगी।कहा कि महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी और नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

 इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, अतुल श्रीवास्तव, बलिराम यादव, रामगोपाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, धन्नजय तिवारी द्वितीय, डॉ. टीएन राव, कन्हैया शर्मा, धन्नजय राय,दीपक सिंह, केशव पाण्डेय,रुपम सिंह आदि उपस्थित थे।

 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां