अयोध्या राम जन्मभूमि में संदिग्ध मुस्लिम महिला हिरासत में

अयोध्या राम जन्मभूमि में संदिग्ध मुस्लिम महिला हिरासत में

अयोध्या। राम जन्मभूमि में दर्शन करने आई महाराष्ट्र निवासी एक मुस्लिम महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में महिला मानसिक विक्षिप्त पाई गई। पुलिस ने उसके परिजनों को अयोध्या में बुलाया है।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि इरिम नामक महिला शुक्रवार को दूसरे पहर राम जन्मभूमि परिसर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद वह वापस लौट रही थी तो निकासी मार्ग पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसके संदिग्ध हावभाव को देख कर रोका और उससे पूछताछ की। तो महिला पूछताछ में सुरक्षा कर्मियों से उलझ गई। जिसके बाद उसका सत्यापन राम जन्मभूमि थाने में भेज कर कराया गया। जिसमें उसका पता सही पाया गया और महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त पाई गई। उनके परिजनों को महाराष्ट्र से बुलाया गया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां