साहित्य अदमी अनुवाद पुरस्कार-2025 के लिए पुस्तकें आमंत्रित

साहित्य अदमी अनुवाद पुरस्कार-2025 के लिए पुस्तकें आमंत्रित

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार के लिए भारतीय अनुवादकों, उनके शुभचिंतकों और प्रकाशकों से अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त सभी 24 भारतीय भाषाओं में अनूदित पुस्तकें आमंत्रित की हैं।

पुरस्कार के लिए वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2023 के बीच) में पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक पुस्तक की 1 प्रति के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार नियम अकादमी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

साहित्य अकादमी अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भारतीय भाषाओं में से प्रत्येक भाषा में 1989 से साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार प्रदान कर रही है। जिसमें असमिया, बांग्ला, बोडो, डोगरी, अंग्रेज़ी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम्, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िआ, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, संताली, सिंधी, तमिल, तेलुगु तथा उर्दू में भारतीय अनुवादकों द्वारा अनुदित श्रेष्ठ कृतियों को प्रतिवर्ष साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 50,000 रुपये और ताम्रफलक प्रदान किए जाते हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां