दिल्ली में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा- राजेश कमलापुरी

जनता ने विपक्ष के भ्रम को सिरे से किया खारिज, भाजपा पर जताया भरोसा - राधेश्याम कमलापुरी

दिल्ली में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा- राजेश कमलापुरी

बस्ती - दिल्ली विधानसभा तथा मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा के शानदार जीत से कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली का चुनावी किला फतह कर चुकी भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आ रहे हैं। जिले के गौर मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी के अध्यक्षता में बभनान नगर पंचायत के महागौरी सिद्ध पीठ मंदिर पर पूजा पाठ कर जीत का जश्न मनाया और पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी तथा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र किसान मोर्चा राधेश्याम कमलापुरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि दिल्ली की सम्मानित जनता अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर किया। आम आदमी पार्टी के शीश महल सहित अन्य भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्ली की जनता ने भाजपा को अवसर दिया। भाजपा के राज में दिल्ली विकास का नया अध्याय लिखेगा। भाजपा नेता राजेश कमलापुरी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली की जनता के लिए बहुत बड़ी जीत है। कहा कि मिल्कीपुर के परिणाम से यह स्पष्ट हो गया कि अब जनता समाजवादी पार्टी के द्वारा फैलाए जाने वाले भ्रम को समझ चुकी है। 
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, अमरनाथ कसौधन, राजेश अंगियार, शंभू कसौधन फागु गौड, गुल्ली राम कनौजिया, विवेक सिंह, प्रेम कमलापुरी, गौरी शंकर, रामबाबू कमलापुरी, रवि कसौधन आदि मौजूद रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस...
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार