शिमला में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक ट्रक सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान शिमला के शोघी निवासी 26 वर्षीय रविंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया था, जिसे बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब डेढ़ बजे थाना सुन्नी को सूचना मिली कि बड़मैन धार में ट्रक नंबर HP64D-7299 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खेतों में गिर गया है और चालक ट्रक के नीचे फंसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद एएसआई बृजलाल पुलिस दल के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और चालक उसके नीचे दबा हुआ था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी तथा अन्य भारी मशीनों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।

शिमला: नीति आयोग बैठक में हिमाचल के वित्तीय मुद्दे उठाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू  ये खबर भी पढ़े : शिमला: नीति आयोग बैठक में हिमाचल के वित्तीय मुद्दे उठाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

करीब पांच घंटे की मेहनत के बाद चालक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी चालक की पहचान उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के आधार पर रविंद्र ठाकुर (26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड: हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित, जांच तेज ये खबर भी पढ़े : शिमला स्कूल संचालिका हत्याकांड: हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित, जांच तेज

 

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार ये खबर भी पढ़े : चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए डोप टेस्ट हो अनिवार्य : शांता कुमार

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ई डी ने किया 400 करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़

ई डी  की बड़ी कार्रवाई: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने तमिलनाडु के चेन्नई, इरोड, कोयंबटूर और कृष्णागिरि में 8 ठिकानों...
राष्ट्रीय 
ई डी ने किया 400 करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़

एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना

सोने-चांदी की कीमतों: बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को...
कारोबार 
एक झटके में 4800 रुपये सस्ता हुआ सोना

साड़ी पहनकर लड़की ने माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स को किया फॉलो

साड़ी पहनकर : एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं जब उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनकर माइकल...
नारी व बाल जगत 
साड़ी पहनकर लड़की ने माइकल जैक्सन के मशहूर डांस स्टेप्स को किया फॉलो

क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? 

नैचुरली कोलेजन बढ़ाने वाले फ़ूड : त्वचा की ज़्यादातर समस्याएं जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन, ढीली त्वचा और एजिंग के लक्षण...
लाइफस्टाइल 
क्या खाने पीने से स्किन में बढ़ेगा कोलेजन? 

कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? 

कटहल की सब्जी  : कटहल की सब्जी अगर सही तरीके से बनाई जाए तो इसका स्वाद किसी भी नॉन वेज...
खाना पकाना 
कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? 

उत्तर प्रदेश

अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

देवरिया । अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले देवरिया जनपद के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुंचा देवरिया

मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

मुरादाबाद । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद रेल मंडल में उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलगाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई

संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों में कार्यरत संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों के शोषण पर उठे सवाल, 18 हजार रुपये वेतन सुनिश्चित करने की मांग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लगी विशेष प्रदर्शनी , वित्त मंत्री ने किया शुभारंभ