कुरुक्षेत्र में 26 दिसंबर को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस समाराेह

कुरुक्षेत्र में 26 दिसंबर को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस समाराेह

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में बड़े स्तर पर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का फैसला किया है। यह निर्णय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उक्त तारीख को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने के ऐलान पर किया है। हरियाणा सरकार ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री के ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की कुर्बानी की याद में वीर बाल दिवस मनाया जाना है। इसके तहत 26 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में गुरद्वारा छठी पातशाही में बाल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी सरकारी यूनिवर्सिटी में 26 दिसंबर को सेमीनार का आयोजन किया जाएगा, उसका विषय साहिबजादों की कुर्बानी पर आधारित होगा। इसके अलावा सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में निबंध लेखन, भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि युवा व आने वाली पीढ़ी साहिबजादों की कुर्बानी के बारे में जान सकें।

उन्होंने बताया कि पहली बार हरियाणा के सभी नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंपों पर फ्लैक्स लगाए जाएंगे, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा साहिबजादों को श्रद्धा सुमन भेंट करने की तस्वीर होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सरकारी इमारतों, माल व क्लिप के साथ मुख्यमंत्री का साहिबजादों की कुर्बानी के बारे में संदेश प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये देश में पहली बार हो रहा है कि हरियाणा ने पहल करते हुए वीर बाल दिवस को इतने व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। विश्व के सिख समाज ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया है। उन्होंने आह्वान किया है कि हरियाणा सरकार के रोल मॉडल को अपनाते हुए वीर बाल दिवस को पूरे देश में मनाया जाना चाहिए।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस भारत में खुलेगा, पांच विदेशी विवि भी कतार में अमेरिका के इलिनोइस टेक का कैंपस भारत में खुलेगा, पांच विदेशी विवि भी कतार में
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने देश में वैश्विक उच्च शिक्षा के ऐतिहासिक...
पिहानी में अवैध खनन पर पुलिस का एक्शनः
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ पटना से जमालपुर MR स्पेशल ट्रेन से जाते
पिहानी में अवैध बसों पर कार्रवाई: बिना फिटनेस वाली 6 बसें सीज,
पिहानी में अवैध पेड़ कटाई का खेल
लखनऊ यूपी के हर विधानसभा क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम और हर मंडल में स्पोटर्स कॉलेज बनाए जाएं : मुख्यमंत्री योगी
डॉ. आनंद बंधोपाध्याय को पोलियो अनुसंधान के लिए मिला वैश्विक पुरस्कार