सूरत में सिविल हॉस्पिटल से चोरी हुआ नवजात मिला,आरोपी महिला गिरफ्तार

चार बच्चों की मां पर नवजात की चोरी का आरोप

 सूरत में सिविल हॉस्पिटल से चोरी हुआ नवजात मिला,आरोपी महिला गिरफ्तार

सूरत। हॉस्पिटल से 21 मार्च की रात चोरी हुए नवजात को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में बच्चा चुराने की आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पहले से चार बच्चे हैं। हाल में उसकी पांचवीं संतान हुई थी, लेकिन बच्चे की मौत हो गई थी।

सूरत की न्यू सिविल हॉस्पिटल के डिलीवरी रूम से 21 मार्च की रात नवजात बच्चे की चोरी हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच शुरू की तो एक संदिग्ध महिला बच्चे को ले जाती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर चंद घंटे में ही पुलिस ने बच्चे को बरामद करते हुए आरोपी महिला को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला का नाम राधा झा बताया गया है। राधा की हाल में ही पांचवीं संतान हुई थी, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इस दुख में उसके घर में गृह क्लेश शुरू हो गया था और उसका पति उसे चोर कहने लगा था। आरोपी महिला पूर्व में न्यू सिविल हॉस्पिटल में ही सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती थी।

डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि 21 मार्च की रात 10.30 बजे का समय था। तभी बालक के चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल ही अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू की। हॉस्पिटल की सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक संदिग्ध महिला का पता चला। महिला बच्चे को लेकर नवागाम डिंडोली क्षेत्र में जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने नवागाम डिंडोली क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनारायण नगर से महिला को पकड़ लिया। शुरुआत में आरोपी महिला ने कहा कि उसके पास बच्चा नहीं है, लेकिन बाद में उसने बगल के कमरे में बच्चे के होने की जानकारी दी। महिला ने बच्चे की चोरी कर उसे रात में पड़ोसी के घर रखा। रात में दो बार बच्चे को फीडिंग भी कराई गई।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चेक पोस्ट पर किया हमला, लेवी जवान तमाशा देखते रहे, पांच बर्खास्त पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चेक पोस्ट पर किया हमला, लेवी जवान तमाशा देखते रहे, पांच बर्खास्त
इस्लामाबाद। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान के नोशकी जिले में एक चेक पोस्ट पर हुए आतंकवादी हमले के...
गुजरात सरकार के स्वामित्व वाली कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शेयर बाजार में मचाई धूम
स्टॉक मार्केट में कल्पतरू लिमिटेड की सपाट एंट्री, लिस्टिंग के बाद खरीदारी से आई तेजी
नेशनल डॉक्टर्स डे: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने को इच्छुक बेटियों के लिए गुजरात सरकार की ‘मुख्यमंत्री कन्या केलवणी निधि योजना’ बनी वरदान
वक्फ को लेकर तेजस्वी के बयान पर भाजपा हमलावर, 'क्या- आरजेडी को चाहिए शरिया कानून'
केंद्र से मिलेगी उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों को छात्रवृत्ति
निशानेबाज अब स्विटजरलैंड, आस्ट्रिया, जर्मनी की पिस्टल व राइफल से करेंगे प्रैक्टिस