दो किलो गांजा के साथ हटकेशर वार्ड की महिला गिरफ्तार

दो किलो गांजा के साथ हटकेशर वार्ड की महिला गिरफ्तार

धमतरी।गांजा बेच रही एक महिला को दो किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के पास से दो किलो 146 ग्राम गांजा जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी धमतरी को 14 फरवरी को मूखबिर से सूचना मिली कि शासकीय स्कूल हटकेश्वर वार्ड में एक महिला गांजा बेच रही है। पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची। रेड कार्रवाई कर संदेही को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपित महिला ने अपना नाम दुर्गेश्वरी साहू 23 वर्ष शासकीय स्कूल के पास हटकेश्वर वार्ड धमतरी होना बताया। आरोपिता एक खाकी कलर में बंधी पैकेट में मादक पदार्थ गांजा को रखी हुई थी। उसके पास से दो किलो 146 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा को सील बंद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया। पुलिस ने इस जुर्म में आरोपिता के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी, सउनि संतोषी नेताम, अनिल यदु, आरक्षक गणेश नेताम, महिला आरक्षक जागृति, हेमलता मरकाम, गोदावरी ध्रुव का विशेष योगदान रहा।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बालों में सरसों का तेल और मेथी लगाने से क्या होता है?  बालों में सरसों का तेल और मेथी लगाने से क्या होता है? 
बालों में सरसों का तेल :आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं आम बात हो गई हैं। लगभग हर दूसरा व्यक्ति झड़ते...
"पुरानी सोच से नहीं सुलझेंगी नई चुनौतियां, वैश्विक संस्थाओं में सुधार अति-आवश्यक" : मोदी
क्या आपको भी कॉर्न चाट खाना पसंद है? अगर हां, तो....
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने शांति के लिए वैश्विक एकजुटता पर दिया बल
ताजिया जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और चले लाठी-डंडे महावीर मंदिर में तोड़-फोड़
ट्रंप ने घोषित की 'मेजर डिजास्टर', टेक्सास बाढ़ में मरने वालों की संख्या पहुंची 70
तिहाड़ जेल से फरलो मिलने के बाद गैंगस्टर फरार मचा हड़कंप