मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने सुधा डेयरी के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत सुधा डेयरी के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान भेजे जानेवाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि एक वाहन में मखाना और घी को अमेरिका के लिये तथा दूसरे वाहन में गुलाब जामुन को कनाडा के लिये भेजा जा रहा है। यह वाहन समुद्री पोर्ट तक सामानों को पहुंचायेगा। समुद्री पोर्ट से फिर सामान को अमेरिका और कनाडा भेजा जायेगा।

कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चैधरी, पशु एंव मत्स्य संसाधन मंत्री बिहार सरकार रेणु देवी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजजय सरावगी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार और राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा उपस्थित रहें।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
जयपुर । देश की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से संयम और सतर्कता...
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे