मौसम: दो दिन उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेगा सर्द हवाओं का प्रकोप

मौसम: दो दिन उत्तर-पश्चिम भारत में जारी रहेगा सर्द हवाओं का प्रकोप

नई दिल्ली। मौसम ने पलटी मार दी है उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज रफ्तार से सर्द सतही हवाएं चल रही है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में फिर ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यहां हवाओं का दौर जारी रहेगा।
 
दिल्ली में चलेंगी सर्द हवाएं
देश की राजधानी में अगले दो से तीन दिनों तक 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। सुबह के दौरान हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जो दोपहर तक 22 से 24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान के 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
 
पृथ्वी पर सूर्य की ऊर्जा के असमान वितरण के कारण गर्म और ठंडी हवाएं चलती हैं। जिन हिस्सों पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं वहां गर्म हवा और जिन हिस्सों पर तिरछी किरणें पड़ती हैं वहां ठंडी हवा चलती है। चूंकि इस समय पश्चिम उत्तर भारत में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ रही हैं इसलिए ठंडी हवाएं चल रही हैं।
 
अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार फिलहाल उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 9 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर पश्चिमी हिमालयी इलाकों के मौसम में बदलाव करने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर से नमी लेकर आता है।
 
यह नमी पाकिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश करती है और उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का कारण बनती है। इससे रात के समय न्यूनतम तापमान बढ़ता है, जबकि दिन में तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है।
 
समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के तट पर 45 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने पर्यटकों व मछुआरों को इन इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी।
 
तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरा
मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस...
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार