तैयारियों को लेकर महावीर लोक कल्याण समिति की बैठक

तैयारियों को लेकर महावीर लोक कल्याण समिति की बैठक

झाँसी आएगी विद्यासागर एवं विराजसागर महाराज की चरणरज

झांसी। आचार्य विद्यासागर महाराज एवं भारत गौरव राष्ट्रसंत गणाचार्य विरागसागर महाराज की समता सल्लेखना पूर्वक समाधिरमण के उपरांत उनकी अंतिम चरण रज के कलश झांसी नगर में आयेंगे। मेडिकल क्षेत्र स्थित भगवान महावीर लोककल्याण परिसर में दोनों आचार्यों के चरण मंदिर बनाएं जाएंगे एवम् चौबीस तीर्थंकर वाटिका का भी निर्माण होगा जिसमें चौबीस चरण स्थापित होगें। इसके साथ परिसर को प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण बनाने के लिए पर्यावरण महाकुंभ आयोजित किया जाएगा जिसमें जैन समाज का प्रत्येक परिवार पूज्य गुरुओं के नाम से हजारों पौधारोपण करेगा।
 
यह निर्णय श्री भगवान महावीर लोककल्याण समिति की बैठक में अध्यक्ष ललित जैन की अध्यक्षता व महामंत्री व वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन के नेतृत्व एवं सुरेन्द्र जैन ‘बक्सा’, अशोक जैन ‘रतनसेल्स’, सुभाष जैन ‘सत्यराज’, राजीव जैन ‘अहिंसा’, अतुल जैन ‘सर’, की उपस्थिति में विशेष आमंत्रित सदस्य सौरभ जैन सर्वज्ञ और गौरव जैन नीम के प्रस्ताव पर लिया गया। बैठक के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन (वरिष्ठ पत्रकार) के देहावसान के बाद समाजसेवा में उनके उत्कृष्ट सेवाओं और योगदान को स्मरण करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन महामंत्री शैलेन्द्र जैन एवम् आभार अतुल जैन ने व्यक्त किया।
 
 
 
Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लूट और भ्रष्टाचार उजागर होने से बौखला गए हैं ‘बबुआ’ : सीएम योगी लूट और भ्रष्टाचार उजागर होने से बौखला गए हैं ‘बबुआ’ : सीएम योगी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पहले टेंडर और जेपीएनआईसी का जिक्र कर सपा सरकार पर आक्रामक रहे सीएम,पौधरोपण महाभियान में चिलुआताल के...
देशव्यापी हड़ताल: बिहार से लेकर केरल तक दिखा बंद का असर
बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कांवड़ यात्रा के दौरान हर शुक्रवार सायं 8 बजे से सोमवार सांय 5 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ थीम पर वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2025 का हुआ शुभारम्भ,
एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में किया वृक्षारोपण