हंगरी में भारतीय संस्कृति के प्रति जबरदस्त प्रेम देखकर खुश हुई मीनाक्षी लेखी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का शुक्रवार को हंगरी और बुल्गारिया गणराज्य का चार दिवसीय आधिकारिक दौरा संपन्न हुआ। 28-29 नवंबर को हंगरी की अपनी यात्रा के दौरान, राज्य मंत्री ने दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने हंगरी के विदेश एवं व्यापार उप मंत्री लेवेंटे मग्यार से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी हितों के क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर विचार साझा किए। 

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का हंगरी और बुल्गारिया दौरा संपन्न।

इसके अलावा लेखी ने हंगरी के संस्कृति मंत्री सीसाक जानोस के साथ संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर विचार साझा किए। वह बुडापेस्ट में आयोजित एक योग सत्र में शामिल हुईं और उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने हंगेरियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में एक सम्मेलन को संबोधित किया। लेखी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा भारत-हंगेरियन राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के जश्न के हिस्से के रूप में आयोजित भारतीय और हंगेरियन कलाकारों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखी। हंगरी में भारतीय संस्कृति के प्रति जबरदस्त प्रेम देखकर खुशी हुई।

कनाडा में डॉ. मोहन भागवत बोले- ‘हिंदू जागता है तो दुनिया जागती है’, भारत की संस्कृति में एकता और सेवा ये खबर भी पढ़े : कनाडा में डॉ. मोहन भागवत बोले- ‘हिंदू जागता है तो दुनिया जागती है’, भारत की संस्कृति में एकता और सेवा

30 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच बुल्गारिया की यात्रा के दौरान राज्य मंत्री ने बुल्गारिया के संस्कृति मंत्री क्रस्ट्यु क्रस्टेव के साथ मुलाकात कर मजबूत और घनिष्ठ सांस्कृतिक सहयोग पर विचार साझा किए। उन्होंने सोफिया में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लेखी ने ‘एक्स’ पर लिखी एक पोस्ट में कहा प्रमुख बल्गेरियाई कलाकारों, उद्यमियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ जीवंत बातचीत हुई। द्विपक्षीय सहयोग के लिए कई नए विचार साझा किए। राज्य मंत्री की हंगरी और बुल्गारिया यात्रा से इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी