धार्मिक स्थलों का डीएम एसपी ने किया दौरा
आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण हो- डीएम
By Rohit Mishra
On
*खैराबाद लहरपुर बिसवां के धार्मिक स्थलो का निरीक्षण
*साफ सफाई बिजली पानी सहित
कानून व्यवस्था पर जोर

सीतापुर। आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने खैराबाद, लहरपुर एवं बिसवां के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने खैराबाद में रोजा दरवाजा, माखूपुर, पुरानी बाजार, बाजदारी टोला एवं कर्बला आदि स्थलों पर रूटमार्च किया। कस्बा लहरपुर में चिक्की टोला एवं शाह चारमीना कब्रिस्तान (कर्बला) तथा कस्बा बिसवां में बाबा गुलजार शाह कब्रिस्तान एवं पत्थर शिवाला मंदिर, बड़ा चौराहा आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगामी पर्वों एवं त्योहारों के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा अभी तक की गयी तैयारियों को देखा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने अपेक्षा की कि किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न की जाये। ताज़िए की ऊंचाई निर्धारित ऊंचाई से अधिक न रखी जाये। निरीक्षण के दौरान आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा उपयोगी सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। आयोजकों ने शांति एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने हेतु प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन हेतु पूर्ण तैयारी सुनिश्चित की जाए। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक न हो, और डीजे पर केवल धार्मिक भजन/संगीत का ही प्रयोग हो। किसी भी धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले संगीत को न बजाया जाये। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता एवं प्रकाश हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ताजिये से संबंधित रूट का भी निरीक्षण किया तथा समुचित व्यवस्थाएं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
पत्थर शिवाला मंदिर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मंदिर एवं कावड़ मार्गों पर सी0सी0टी0वी0, प्रकाश तथा बैरीकेटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बिसवां स्थित बड़ा चौराहा का निरीक्षण कर सी0सी0टी0वी0, बैरीकेईटिंग एवं यातायात प्रबंध हेतु समुचित व्यवस्था करने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट कृष्णा नंद तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर अभिनव कुमार, उपजिलाधिकारी लहरपुर आकांक्षा गौतम, उपजिलाधिकारी बिसवां शिखा शुक्ला सहित संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jul 2025 21:36:46
पूर्वी सिंहभूम। सुंदरनगर रैफ कैंप के पास हाईवा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल रैफ जवान महेश राम ने...
टिप्पणियां