आम महोत्सव के लिए 6 रूटों पर चलेंगी स्पेशल बसें

हर 15 मिनट से 1.5 घंटे पर कामता से ट्रांसपोर्ट नगर की मिलेगी सुविधा

आम महोत्सव के लिए 6 रूटों पर चलेंगी स्पेशल बसें

लखनऊ। राजधानी में 4, 5 और 6 जुलाई को अवध शिल्प ग्राम सेक्टर-9, अवध विहार योजना में होने जा रहे आम महोत्सव 2025 के दौरान ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को आसानी से महोत्सव में पहुंचने के लिए जिला प्रशासन और लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एलसीटीएसएल) ने संयुक्त रूप से विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की है।

ये विशेष बसें एलसीटीएसएल के दुबग्गा डिपो से चलाई जाएंगी और सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक आम महोत्सव में आने-जाने वालों को सुविधा देंगी। बसों का संचालन तय रूट्स पर निर्धारित समय पर होगा। अवध बस स्टेशन (कंमता) से मेट्रो स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर,स्कूटर इंडिया होते हुए अवध शिल्पग्राम तक कुल दस बसें संचालित होंगी। आलमबाग मेट्रो स्टेशन से चारबाग बस स्टेशन होते हुए अवध शिल्पग्राम तक चलेंगी। मलिहाबाद से अवध शिल्पग्राम के लिए दो बसे चलेंगी।

 बीकेटी से अवध बस स्टेशन कमता होते हुए अवध शिल्पग्राम तक दो बसे चलेंगी। मोहनलालगंज से उत्तरटठिया होते हुए  अवध शिल्पग्राम तक दो बसे चलेंगी।  प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि आम जनता की सुविधा के मद्देनज़र यह विशेष बस व्यवस्था की गई है ताकि आगंतुकों को ट्रैफिक या पार्किंग जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और समय पर महोत्सव स्थल पर पहुंचें।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां