पिता की हत्या के सिलसिले में है वांटेड भारतीय

 पिता की हत्या के सिलसिले में है वांटेड भारतीय

टोरंटो। कनाडा के ओन्टारियो प्रांत में अपने घर पर कथित तौर पर अपने पिता की हत्या करने के बाद 22 वर्षीय भारतीय मूल का बेटा फरार है। कनाडा पुलिस 22 वर्षीय भारतीय मूल के बेटे की तलाश कर रही है। 56 वर्षीय सुखज चीमा-सिंह प्रथम-डिग्री हत्या के मामले में वांछित हैं। शनिवार रात को कुलदीप सिंह हैमिल्टन में अपने स्टोनी क्रीक स्थित घर पर 'गंभीर चोटों' के साथ पाए गए।

हैमिल्टन पुलिस ने रविवार को एक विज्ञप्ति में चीमा-सिंह की एक तस्वीर जारी करते हुए कहा कि अधिकारियों को 10 फरवरी को शाम करीब 7:40 बजे ट्राफलगर ड्राइव और मड स्ट्रीट के पास एक घर में बुलाया गया था। जिसके बाद घायल पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने अधिकारियों को बताया कि चीमा-सिंह अपने पिता के साथ विवाद के बाद एक छोटी, गहरे रंग की एसयूवी में घर से भाग गया।

आरोपी घटना को अंजाम दे मौके से हुआ फरार
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि वाहन को आखिरी बार ट्राफलगर के उत्तर में मड स्ट्रीट की ओर जाते देखा गया था, ऐसा माना जाता है कि घटना से पहले चीमा-सिंह लगभग 30 मिनट तक इस क्षेत्र में थे। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने चेतावनी दी कि संदिग्ध व्यक्ति हो सकता है कि सशस्त्र हो साथ ही उसे  खतरनाक माना जाना चाहिए, क्योंकि इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं किया गया है।

 

 

 

Tags: kanada

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक
    बदायूं। बाल स्वास्थ्य पोषण माह कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कांवड़ यात्रा के दौरान हर शुक्रवार सायं 8 बजे से सोमवार सांय 5 बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ थीम पर वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2025 का हुआ शुभारम्भ,
एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जनपद न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में किया वृक्षारोपण
नशे में धुत बहनोई ने दुल्हन संग की शर्मनाक हरकत, मंडप में चलीं गोलियां, बारात लौटी खाली हाथ
डीडीओ,बीडीओ,सचिव,प्रधान प्रतिनिधि ने पौधरोपण कर दिया संदेश