विराट कोहली के 50वें शतक के बाद अनुष्का शर्मा का खास पोस्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 सेमीफाइनल का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। इस मैच में विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे शतकों का अर्धशतक पूरा किया। विराट की परफॉर्मेंस के बाद अनुष्का ने उनके लिए खास पोस्ट किया।

अनुष्का ने विराट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आप वास्तव में भगवान का एक उपहार हैं। भगवान सर्वश्रेष्ठ लेखक हैं! मैं भगवान की बहुत आभारी हूं कि मुझे आपका प्यार मिला, मैंने आपको दिन-ब-दिन मजबूत होते देखा और आपकी सभी इच्छाएं पूरी हुईं। आप हमेशा अपने और खेल के प्रति ईमानदार रहे हैं। इतना ही नहीं, अनुष्का ने इस मैच में 7 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी के लिए भी एक स्टोरी लिखी है। उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ फोटो शेयर करते हुए ताली बजाने वाली इमोजी पोस्ट की। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बालों में सरसों का तेल और मेथी लगाने से क्या होता है?  बालों में सरसों का तेल और मेथी लगाने से क्या होता है? 
बालों में सरसों का तेल :आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं आम बात हो गई हैं। लगभग हर दूसरा व्यक्ति झड़ते...
"पुरानी सोच से नहीं सुलझेंगी नई चुनौतियां, वैश्विक संस्थाओं में सुधार अति-आवश्यक" : मोदी
क्या आपको भी कॉर्न चाट खाना पसंद है? अगर हां, तो....
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने शांति के लिए वैश्विक एकजुटता पर दिया बल
ताजिया जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और चले लाठी-डंडे महावीर मंदिर में तोड़-फोड़
ट्रंप ने घोषित की 'मेजर डिजास्टर', टेक्सास बाढ़ में मरने वालों की संख्या पहुंची 70
तिहाड़ जेल से फरलो मिलने के बाद गैंगस्टर फरार मचा हड़कंप