CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित

CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सत्र के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च, 2025 तक होगी। उम्मीदवार ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान जिस भाषा (अंग्रेजी और हिंदी) को चुना होगा, वह उसी में एग्जाम देंगे।
 
परीक्षा तीन घंटे की होगी
परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें पांच विषयों में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे: रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान (वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान सहित), जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने के बाद अपनी सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
 
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024: शेड्यूल
गणितीय विज्ञान - 28 फरवरी, 2025 (समय- 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान - 28 फरवरी, 2025(समय- 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
रसायन विज्ञान - 28 फरवरी, 2025(समय- 3 बजे से 6 बजे तक)
जीवन विज्ञान - 1 मार्च 2025 (समय- 3 बजे से 6 बजे तक)
भौतिक विज्ञान - 2 मार्च, 2025 (समय- 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
 
अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे सहायता के लिए एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, चाहें तो [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।
Tags: EXAM

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही  मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में रविवार को तड़के मौसम ने कहर बरपाया। भारी गर्जना के साथ...
शहीद सीआरपीएफ एसआई सुनील कुमार मंडल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
दिशा पटानी ने आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में किया शानदार डांस
राजस्थान में एक अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का समय
पूर्ववर्ती सरकारों के कारण नहीं बढ़ा सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन : शेखावत
फिट उत्तराखंड से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड...
मकान के विवाद को लेकर युवक ने भाई और भतीजे को चाकू मारकर घायल किया