आज का राशिफल 4 जुलाई 2025:इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष
काम में मन लगेगा और पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृषभ
अगर कोई पुराना कर्ज है तो चुकाने में सुविधा मिलेगी। दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन
छोटी यात्रा का योग बन सकता है। काम में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें। दोस्तों या भाइयों से मदद मिल सकती है। खुद पर भरोसा रखें।
कर्क
घर की ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मन थोड़ा भावुक रह सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोचें। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
सिंह
काम में सफलता मिलेगी। दिन आपके लिए खास हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या
पढ़ाई-लिखाई या नौकरी के लिए अच्छा समय है। कोई पुराना काम पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी हो सकती है, आराम करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला
कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।पार्टनर या जीवनसाथी से अच्छे संबंध रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई शुभ कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक
किसी से झगड़ा हो सकता है इसलिए धैर्य रखें। अपनी बात सोच-समझकर कहनी चाहिए।मेहनत का फल जरूर मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
धनु
किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। यात्रा या बाहर जाने के योग हैं।काम में बदलाव का विचार आ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। वाद-विवाद से दूर रहें।
मकर
परिवार में कोई खास चर्चा हो सकती है। कामकाज में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य से हल निकाल पाएंगे। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है।
कुंभ
नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। दिन शुभ रहेगा। किसी रिश्तेदार से लाभ होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी।
मीन
माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भावनाओं में बह सकते हैं,सोच-समझकर निर्णय लें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा।
पं सुभाष पाण्डेय
टिप्पणियां